कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की संभागीय बैठक केशव भवन, कानपुर में संपन्न

संत रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

कानपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की संभागीय बैठक केशव भवन, कानपुर के सभागार में क्षेत्रीय अध्यक्ष उच्च शिक्षा संवर्ग एवं पीपीएन डिग्री कॉलेज कानपुर के प्राचार्य अनूप सिंह के संयोजन में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की संगठनात्मक रीति-नीति, कार्यक्रमों के व्यापक प्रसार तथा संगठनात्मक प्रवास के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

बैठक में प्रांत प्रचारक श्री राम जी ने अपने पाथेय में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षकों के बीच संपर्क बढ़ाने तथा संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने संगठनात्मक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन और नियमित प्रवास के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्राकट्य वर्ष (जन्म जयंती) वर्ष 2027 में 20 फरवरी को मनाया जाएगा, जिसके उपलक्ष्य में वर्ष 2026 से ही देश भर में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक आयोजन, कलश वंदन यात्राएं और ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ चलाए जा रहे हैं। जिस क्रम में नवंबर माह तक महासंघ भी जिला एवं ब्लॉक स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करे।

बैठक में तीन मंडलों के 13 जनपदों से जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी ने संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ता निर्माण, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा की।
बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष श्रीराम शुक्ला, मंडल अध्यक्ष प्रताप कटियार, मंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, कानपुर देहात से जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला, जिला महामंत्री सुनील कुमार, जिला कोषाध्यक्ष डा इंद्र कुमार, जिला संगठन मंत्री अनंत त्रिवेदी, नगर जिला अध्यक्ष जय सिंह महामंत्री सुयश शुक्ला समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 


ये भी पढे-  पुलिस कार्यालय में निर्माणाधीन भवन का एसपी ने किया औचक निरीक्षण: गुणवत्ता में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत, समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश


 

Related Articles

AD
Back to top button