कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

उपजिलाधिकारी भोगनीपुर तथा एडीएम ई ने संयुक्त रूप से मिलकर जनसमस्याओं को सुना

तहसील भोगनीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां पर उपजिलाधिकारी भोगनीपुर तथा एडीएम ई ने संयुक्त रूप से मिलकर जनसमस्याओं को सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों को दिए।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। शनिवार को तहसील भोगनीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां पर उपजिलाधिकारी भोगनीपुर तथा एडीएम ई ने संयुक्त रूप से मिलकर जनसमस्याओं को सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों को दिए।

IMG 20230715 WA0009

भोगनीपुर तहसील परिसर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भोगनीपुर राजकुमार चौधरी तथा एडीएम ई जे पी गुप्ता ने संयुक्त रूप से मिलकर आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों को दिए।

IMG 20230715 WA0007

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने मौजूद अधिकारियों , कर्मचारियों से कहा कि फरियादियों को न्याय सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।अधिकारी, कर्मचारी शिकायतों का मौके पर पहुंचकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इसमें कोई हीला हवाली बर्दास्त नहीं की जायेगी।

IMG 20230715 WA0011

इस मौके पर तहसीलदार भोगनीपुर सुनील कुमार, नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी,क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़,खंड विकास अधिकारी शिव गोविंद पटेल,हरगोविंद गुप्ता,खंड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण, जे ई पुखरायां रामरूप बिंद,चिकित्साधिकारी डॉ अनूप सचान,डॉक्टर विकास सहित थानों के उपनिरीक्षक भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button