कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।शिवली थाना क्षेत्र के कीरतपुर मड़ैया में मंगलवार को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान शिवबाबू के 35 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार गौतम के रूप में हुई है।
मनोज ने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर के अंदर कमरे में धन्नी के सहारे दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने तत्काल फोरेंसिक टीम व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया और परिजनों तथा ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी जुटाई।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



