कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : युवक ने शीशम के पेड़ से लटककर दी जान,परिजन बेहाल,पुलिस जांच में जुटी 

कानपुर देहात में बीती रात अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने शीशम के पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी।युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका देख ग्रामीणों में सनसनी फ़ैल गई।घटना की सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Story Highlights
  • घर से टहलने के लिए निकला था,शीशम के पेड़ से लटकता मिला शव
पुखरायां । कानपुर देहात में बीती रात अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने शीशम के पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी।युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका देख ग्रामीणों में सनसनी फ़ैल गई।घटना की सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के तिश्ती चौकी क्षेत्र के सिंहपुर गांव की है।यहां के रहने वाला राहुल 24 वर्ष किसी बात को लेकर तनाव में रह रहा था।वह घर से टहलने के लिए निकला था।कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसका शव शीशम के पेड़ से लटकता देखा तो घटना की जानकारी पुलिस व राहुल के परिजनों को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं बेटे की मौत से मां बदहवास हो गई।भाई अंकित,अजीत और बहन कोमल का रो रो कर बुरा हाल था।मामले को लेकर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।जांच पड़ताल की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button