कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर मौत,परिजनों में मचा कोहराम

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमिता वर्मा और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच की।

कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के तारनपुर गांव में मंगलवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में आग में झुलसकर मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।मृतका की पहचान राजेश दीक्षित की 45 वर्षीय पत्नी प्रेमलता के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक प्रेमलता ने अपनी दूसरी शादी तारनपुर गांव निवासी राजेश दीक्षित से की थी।घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हुई जब प्रेमलता अपने घर में संदिग्ध रूप से आग में गंभीर रूप से झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमिता वर्मा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं और परिजनों तथा ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी जुटाई।घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

तत्पश्चात एस आई समर सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में घटना का कारण अभी संदिग्ध है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- कानपुर : गंगा कटरी में बसे बिल्हौर के जैसरमऊ वेटलैंड को मिलेगी नई पहचान

Related Articles

AD
Back to top button