कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में मारपीट व हत्या मामले में आरोपी गिरफ़्तार,भेजा गया जेल

जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना मंगलपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने मारपीट कर हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कानपुर देहात। जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना मंगलपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने मारपीट कर हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र के बलरामपुर कंचौसी निवासिनी आशा देवी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि बीते 14 मार्च की शाम करीब साढ़े सात बजे उसके गांव के आकाश,राहुल,नीतेश,सत्यम, सुनील,सत्येंद्र,रामशंकर समेत 5 से 6 अज्ञात लोगों ने उसके पुत्रों बलराम,नरेंद्र,जीतू से साथ मारपीट कर दी।

जिसके चलते तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।बीते 17 मार्च को बलराम उर्फ बली की मृत्यु हो गई।महिला की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।सोमवार को एस आई रजनीश कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर आरोपी नीतीश को झींझक रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button