कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नवागंतुक “बीएसए रिद्धि” से मिले सहायक लेखाकार वा कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रतीक चिन्ह देकर किया भव्य स्वागत

आज बीएसए कार्यालय में समस्त विकासखंड के सहायक लेखाकार एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर उनका भव्य स्वागत किया। सहायक लेखाकारों ने गणेश प्रतिमा व कंप्यूटर ऑपरेटरों ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा बीएसए को भेंट की। इसके बाद अपने-अपने बीआरसी कार्यालयों में किए जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

अकबरपुर,अमन यात्रा :  आज बीएसए कार्यालय में समस्त विकासखंड के सहायक लेखाकार एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर उनका भव्य स्वागत किया। सहायक लेखाकारों ने गणेश प्रतिमा व कंप्यूटर ऑपरेटरों ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा बीएसए को भेंट की। इसके बाद अपने-अपने बीआरसी कार्यालयों में किए जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी। बता दें बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय ने 4 जुलाई 2022 को ही कार्यभार ग्रहण किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी सहायक लेखाकारों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को आदेशित करते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना ही मेरा मुख्य लक्ष्य है। शैक्षणिक दृष्टिकोण से इस जनपद को प्रथम स्थान पर लाना ही हम सब की प्रथम जिम्मेदारी है। सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं एवं सभी सूचनाओं को सासमय पूर्ण करना हम सबका उत्तरदायित्व है।

ये भी पढ़े-  राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने “नवागंतुक बीएसए रिद्धी” से मुलाकात कर भेंट की पत्रिका, रखीं समस्याएँ

photo 5 1 5

अतः हम सभी को मिलकर अपने जनपद को नंबर एक पर लाने के लिए कर्तव्यनिष्ठ होना चाहिए। आप सब की समस्या मेरी समस्या है, विभाग से संबंधित अगर कोई भी समस्या हो तो आप सभी सीधे तौर पर हमें अवगत करा सकते हैं हमारी कोशिश रहेगी कि उस समस्या का निराकरण जल्द से जल्द किया जाए। इस मौके सहायक लेखाकार सरवनखेड़ा मनोज कुमार, जसवीर सिंह, स्वाति पाल, निवीश कुमार, मोहम्मद कम्मू, रोशनी, लक्ष्मी नारायण, आशीष कुमार, आरिफ अली एवं कंप्यूटर ऑपरेटर विवेक कुमार, पवन कुमार, रूपा, नेहा देवी, सोहन कुमार, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button