राज पैलेस का हुआ भव्य उद्घाटन: भाजपा जिलाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ
गेस्ट हाउस संचालक राज किशोर कटियार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
राजेश कटियार, कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बा के बिरहाना चौराहा स्थित राज पैलेस का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल एवं भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की जिलाध्यक्ष रेणुका सचान द्वारा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में रिबन काटकर किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान एवं राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल (विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी उत्तर प्रदेश सरकार) की गरिमामयी उपस्थिति में नवीनीकृत राज पैलेस का उद्घाटन हुआ। लोगों ने जिलाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि इस गेस्ट हाउस के खुलने से स्थानीय लोगों को अब दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
वे अपने सभी तरह के कार्यक्रम यहीं पर आयोजित कर सकेंगे। उन्होंने गेस्ट हाउस संचालक की सराहना करते हुए लोगों से कहा कि यह आपका अपना गेस्ट हाउस है आप सभी को अपने हर तरह के कार्यक्रमों का आयोजन यहीं पर करना होगा। जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने गेस्ट हाउस की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि यह गेस्ट हाउस सिकंदरा क्षेत्र में आप लोगों की सुविधाओं को बेहतर बनाने और मेहमानों को बेहतरीन आतिथ्य अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
उनकी ओर से उज्ज्वल भविष्य और विकास की कामना की गई है। गेस्ट हाउस संचालक राज किशोर कटियार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री अजीत पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रेनू, अजय दीक्षित, यतेंद्र कटियार, जयनीत कटियार, रामू कटियार, संदीप कटियार, पंकज कटियार, विवेक कटियार, राजेश कटियार, राजबहादुर, ओम प्रकाश, शिवशर्मा, राम अवतार, अरविंद कटियार, रवीश कटियार, विनय तिवारी, गौरव शुक्ला, राकेश, आकाश दीप, सौरभ, बब्बुल, अजीत, अभिषेक, विकास, आदेश, दीपक, नितिन समेत हजारों लोग मौजूद रहे।



