कानपुर देहात: रसूलाबाद में युवती से दुष्कर्म का आरोप,रिपोर्ट दर्ज
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

कानपुर देहात: जनपद के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है।परिजनों की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक यह घटना 16 जुलाई 2026 को मालकापुरवा में हुई थी।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक ने उनकी भतीजी को बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। कोतवाल शिवनारायन सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढे- कानपुर देहात: देवराहट में पारिवारिक कलह में युवक ने की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम



