कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जीजीआईसी बिंदकी फतेहपुर की प्रधानाचार्या रती वर्मा को ए- डीआईओएस कानपुर देहात बनाया गया

बीते 2 दिनों से स्थानांतरण की प्रक्रिया प्रदेश व जनपद में सर गर्मियों में चल रही है जिसके अंतर्गत आधा दर्जन से अधिक अधिकारी कानपुर देहात जनपद से अन्य जनपदों को भेजे गए वही अन्य जनपदों से स्थानांतरित होकर अनेक अधिकारियों ने कानपुर देहात जनपद में अपना कार्यभार ग्रहण किया है।

Story Highlights
  • जीजीआईसी पुखरायां की प्रधानाचार्या रह चुकी हैं श्रीमती वर्मा

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। बीते 2 दिनों से स्थानांतरण की प्रक्रिया प्रदेश व जनपद में सर गर्मियों में चल रही है जिसके अंतर्गत आधा दर्जन से अधिक अधिकारी कानपुर देहात जनपद से अन्य जनपदों को भेजे गए वही अन्य जनपदों से स्थानांतरित होकर अनेक अधिकारियों ने कानपुर देहात जनपद में अपना कार्यभार ग्रहण किया है।

इसी क्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिंदकी फतेहपुर से स्थानांतरित होकर श्रीमती रति वर्मा को कानपुर देहात का सह जिला विद्यालय निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि देर शाम स्थानांतरण की जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उन्हें कानपुर देहात में उक्त पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। बताते चलें कि श्रीमती वर्मा इसके पूर्व कानपुर देहात राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुखरायां में प्रधानाचार्य पद पर आसींद रह चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button