उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: ECCE एजूकेटर भर्ती के नाम पर ठगी करने वालों से रहें सावधान, बीएसए ने जारी की सख्त चेतावनी

जनपद में चल रही ईसीसीई (ECCE) एजूकेटर भर्ती प्रक्रिया को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने अभ्यर्थियों और आम जनता के लिए एक जरूरी अलर्ट जारी किया है।

कानपुर देहात। जनपद में चल रही ईसीसीई (ECCE) एजूकेटर भर्ती प्रक्रिया को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने अभ्यर्थियों और आम जनता के लिए एक जरूरी अलर्ट जारी किया है। विभाग के संज्ञान में आया है कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा भर्ती के नाम पर फोन के माध्यम से रुपयों की मांग की जा रही है।

पूर्ण पारदर्शिता से होगी भर्ती

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि ईसीसीई एजूकेटर की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है। यह भर्ती उच्चाधिकारियों की देखरेख और विभागीय दिशा-निर्देशों के सख्त अनुपालन में की जा रही है। इसमें किसी भी प्रकार के लेनदेन की कोई गुंजाइश नहीं है।

रुपये मांगने पर तुरंत करें शिकायत

बीएसए ने निर्देश दिया है कि यदि कोई भी व्यक्ति भर्ती कराने के नाम पर पैसों की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल अधोहस्ताक्षरी (बीएसए कार्यालय) को दें। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

अपील: ठगों के झांसे में न आएं

शिक्षा विभाग ने सभी अभ्यर्थियों को सचेत किया है कि वे अराजक तत्वों से सावधान रहें और किसी भी प्रकार की ठगी का शिकार होने से बचें।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button