कानपुर देहात: संदलपुर में महिला के साथ दिनदहाड़े टप्पेबाजी, बाइक सवार बदमाश महिला से कान के बाले छीन हुए फरार
पुलिस जांच में जुटी, खुलाशे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित
कानपुर देहात: जनपद के मंगलपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर चौकी अंतर्गत मुजफ्फरपुर गांव में बुधवार को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला रामादेवी से टप्पेबाजी कर कान के बाले छीन लिए और फरार हो गए।घटना मुजफ्फरपुर गांव से महज 30 मीटर दूरी पर हुई।दिनदहाड़े हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
लोगों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।गौरतलब हो कि इसी गांव में दो दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था और बुधवार को बदमाशों ने महिला को अपना शिकार बना लिया।घटना की सूचना मिलते ही थाना मंगलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।इंडपेक्टर क्राइम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि महिला के साथ हुई टप्पेबाजी की घटना की जांच की जा रही है।
घटना के खुलासे के लिए एसओजी,सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।



