बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन,जूनियर छात्रों ने दी सीनियर्स को विदाई
पुखरायां कस्बे के बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों के लिए बिदाई समारोह का आयोजन किया गया।जूनियर छात्रों ने अपने वरिष्ठ छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया

पुखरायां। पुखरायां कस्बे के बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों के लिए बिदाई समारोह का आयोजन किया गया।जूनियर छात्रों ने अपने वरिष्ठ छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया।इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
यह आयोजन वरिष्ठ छात्रों के लिए एक यादगार अवसर था।जिसमें जूनियर छात्रों,शिक्षकों और मित्रों ने मिलकर यादें संजोई।कार्यक्रम में भाषण,सांस्कृतिक प्रस्तुतियां,गानों की महफिल और उपहारों का आदान प्रदान प्रमुख रूप से शामिल रहा।ऐसे समारोह सुनहरे दिनों को याद करने और नए सफर के लिए शुभकामनाएं देने का अवसर प्रदान करते हैं।
समारोह में मिस्टर बीकेएसडी का खिताब हर्ष यादव को मिला,मिस बीकेएसडी का खिताब कशिश सचान को,मिस फेयरवेल का खिताब सायमा अली को,मिस्टर फेयरवेल का परवीन को,स्टूडेंट ऑफ द ईयर का हिफ़्ज़ा हाशमी को,बेस्ट अटेंडेंस का समर कटियार व शुभांगी को,मिस एथलेटिक का प्रज्ञा को,यूनिफॉर्म एंबेसेडर का मो अर्सलान को,मोस्ट क्रिएटिव का दिव्यांशी को तथा डांसिंग क्वीन का खिताब स्वाती यादव को मिला।
विद्यालय निदेशक रवि सचान ने छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने छात्रों से बचपन की यादों को संजोने और एक आदर्श इंसान बनने का आवाहन किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक,शिक्षिकाओं और कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।इस मौके पर प्रधानाचार्य अजीत त्रिवेदी,शिक्षक शालिनी,रुचि,आलोक,संग्राम, रोनित,जगरूप,नितिन समेत बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: कक्षा एक और दो के लिए आई एनसीईआरटी आधारित आनंदमय गणित



