कानपुरकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी- डंडे, आधा दर्जन से अधिक घायल

रेउना थाने के अंतर्गत दुबाई गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष मे लड़ाई झगड़ा हो गया। मारपीट में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

घाटमपुर/कानपुर नगर। रेउना थाने के अंतर्गत दुबाई गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष मे लड़ाई झगड़ा हो गया। मारपीट में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाई। जहां डॉक्टरों द्वारा सभी का उपचार किया गया है।

AD FUN KIDS

एक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार रेउना थाना अंतर्गत दुबाई गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। घटना में जहां एक पक्ष से गीता पति जगदीश उम्र 50 वर्ष, धीरू पुत्र जगदीश उम्र 12 वर्ष, जगदीश पुत्र स्वर्गीय शिव नारायण उम्र 55 वर्ष घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष से कामता पुत्र लक्ष्मी उम्र 25 वर्ष, पूजा पत्नी कामता उम्र 24 वर्ष, पुष्पा पत्नी रोहित 20 वर्ष,मीना पत्नी झल्लू उम्र 45 वर्ष से घायल हो गए।

AD HOMYO
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाइ। जहां डॉक्टरों द्वारा मीना की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया गया है। वहीं अन्य का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की करवाई जारी रही है।.

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button