उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

नशे में धुत युवक ने महिला के साथ की अभद्रता

घाटमपुर कस्बा निवासी एक महिला ने घाटमपुर कोतवाली में शिकायत देते हुए बताया की उसने नगर के एक वार्ड में अपना नया मकान बनवाया है। 23 तारीख को मोहल्ले के ही रहने वाले गोविंद उर्फ ललित शाम के समय शराब के नशे में आए और उससे भूखा होने की बात बताते हुए खाना मांगने लगे। महिला द्वारा बताया गया कि उसकी पति की तबीयत खराब है और वह खाना नहीं दे सकती,तो युवक भड़क गया और गाली गलौज करते हुए चला गया

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर कस्बा निवासी एक महिला ने घाटमपुर कोतवाली में शिकायत देते हुए बताया की उसने नगर के एक वार्ड में अपना नया मकान बनवाया है। 23 तारीख को मोहल्ले के ही रहने वाले गोविंद उर्फ ललित शाम के समय शराब के नशे में आए और उससे भूखा होने की बात बताते हुए खाना मांगने लगे। महिला द्वारा बताया गया कि उसकी पति की तबीयत खराब है और वह खाना नहीं दे सकती,तो युवक भड़क गया और गाली गलौज करते हुए चला गया। महिला ने बताया कि कुछ समय बाद युवक फिर घर आया और गेट खटखटाने लगा। महिला के जवाब न देने पर युवक अपनी मोटरसाइकिल से एक अज्ञात व्यक्ति के साथ देर रात फिर आया तथा महिला के मकान पर ईट पत्थर फेंकने लगा। साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला ने जब विरोध किया तो युवक चला गया। परंतु महिला द्वारा बताया गया कि युवक देर रात तक 10 मिनट के अंतराल में आता रहा और ईट पत्थर चला कर गाली गलौज करता रहा। ईट पत्थर चलाने से घर में खड़ी कार, एवं अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे महिला को लगभग ₹50000 के नुकसान हुआ है। महिला ने घाटमपुर थाना में शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। महिला की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश प्रारंभ की है।

Related Articles

AD
Back to top button