उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुरई गुट)की जिला स्तरीय बैठक 31जुलाई को  पुखरायां में होगा आयोजन

माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुरई गुट)की जिला स्तरीय बैठक 31जुलाई को  पुखरायां में होगा आयोजन

अमन यात्रा, पुखरायां। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(ठकुरई गुट)के प्रादेशिक मंत्री वी के मिश्र ने बताया कि संघ की एक आवश्यक बैठक जनपद के श्री रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां में 31 जुलाई को संपन्न होने जा रही है जिसमें जनपदीय कार्यकारिणी सक्रिय सदस्य एवं संरक्षक मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि बैठक के विचारणीय बिंदु विशेष रूप से वृंदावन में संपन्न हुई संगठन की ग्रीष्मकालीन चिंतन शिविर मैं पुरानी पेंशन बहाली सहित 26 सूत्रीय मांग पत्र पर विचार,इसी मांग पत्र को लेकर 9अगस्त 2023 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर होने वाले धरने पर विचार, शिक्षकों की लंबित समस्याओं एवं उनके समाधान पर विचार, संगठन के विस्तार एवं जनपदीय समितियों के गठन पर विचार तथा अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य विषयों पर विचार आदि प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि उक्त बैठक मध्यान्ह 12:00 बजे प्रस्तावित है और अपेक्षित है कि सदस्य समय से उपस्थित हों।

Related Articles

AD
Back to top button