कानपुर देहात में रिश्वतखोर जेई गिरफ्तार
कानपुर देहात में एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।इस कार्यवाही के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है

पुखरायां।कानपुर देहात में एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।इस कार्यवाही के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंगलाल पाल के रूप में हुई है जो झींझक विद्युत उपखंड में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात हैं।आरोप है कि उन्होंने एक बिजली ठेकेदार से कमीशन के नाम पर 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।ठेकेदार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन से की।जिसके बाद टीम ने आरोपी को रंगे हांथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया।योजना के मुताबिक ठेकेदार को रिश्वत की राशि लेकर जेई के पास भेजा गया।जैसे ही जेई रंगलाल पाल ने 20 हजार रुपए लिए,पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।टीम ने रिश्वत की रकम भी मौके से बरामद कर ली।गिरफ्तारी के बाद आरोपी जेई को अकबरपुर थाने लाया गया।जहां उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस और एंटी करप्शन टीम अन्य कार्यवाही में जुट गई है।इस कार्यवाही के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है।एंटी करप्शन टीम का कहना है कि भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों पर आगे भी इसी तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।मामले में पूँछतांछ जारी है।



