उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में नई किरण कार्यक्रम से बिखरे परिवारों में लौटी रौनक,35 मामलों में चार जोड़े खुशी खुशी रहने को तैयार

कानपुर देहात पुलिस की अनूठी पहल नई किरण कार्यक्रम ने पारिवारिक विवादों के समाधान में एक बार फिर सफलता हासिल की है।पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 35 विवादित मामलों की सुनवाई की गई

पुखरायां।कानपुर देहात पुलिस की अनूठी पहल नई किरण कार्यक्रम ने पारिवारिक विवादों के समाधान में एक बार फिर सफलता हासिल की है।पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 35 विवादित मामलों की सुनवाई की गई,जिनमें से 4 मामलों में पति पत्नी आपसी सहमति से एक साथ साथ रहने को राजी हो गए।महिला थानाध्यक्ष सुषमा और प्रियंका गुप्ता के नेतृत्व में महिला सहायता प्रकोष्ठ की टीम ने इन मामलों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।नई किरण के सदस्य रामप्रकाश, जियाउलहक और कंचन मिश्रा ने भी विवादों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम में आए अन्य पारिवारिक विवादों के प्रार्थना पत्रों पर भी विस्तृत चर्चा की गई और आगामी सुनवाई की तिथियां तय की गई।यह पहल न केवल टूटते परिवारों को जोड़ने में मददगार साबित हो रही है बल्कि समाज में पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रही है।नई किरण प्रोजेक्ट अब पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक मिशाल बन गया है,जो पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने और सामाजिक एकजुटता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है।यह कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच विश्वास का पुल बनकर उभरा है।

Related Articles

AD
Back to top button