कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : रूरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना रूरा पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर कश्यप गेस्ट हाउस के सामने रूरा सिठमरा मार्ग से चार शातिरों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान झींझक कस्बे के प्रिंस पाल व गोलू,रूरा थाना क्षेत्र के अंबरपुर के शिवम् शर्मा तथा मंगलपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर के कल्लू के रूप में हुई है।पुलिस ने मौके से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं साथ ही पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों से पांच और मोटरसाइकिलें भी बरामद की।पुलिस पूँछरांछ में आरोपियों ने बताया कि वे संगठित रूप से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे।चोरी की गई बाइक को कबाड़ी की दुकानों या गांवों में बेचकर आपस में पैसे बांट लेते थे।

ये भी पढ़े-  जालौन: सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं शिकायतें, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

बरामद मोटरसाइकिलों में से दो कानपुर नगर के पनकी और बिठूर मेले से चुराई गईं थीं।गिरफ्तारी के समय आरोपी चोरी की दो मोटरसाइकिलें बेचने कानपुर जा रहे थे।वे नई चोरी की योजना भी बना रहे थे।आरोपी चोरी के पैसों से अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करते थे।अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि पूँछतांछ में कुछ अन्य नाम भी सामने आए हैं।पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है।गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button