Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /var/www/8c73f87c-87d4-4a5b-81c7-0300686d1925/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सिकंदरा में संदिग्ध परिस्थितियों में कटहल के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,फैली सनसनी

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटखुदा गांव में बुधवार सुबह एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ से लटका मिला।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घटना से परिजनों में शोक व्याप्त है।पुलिस मामले की जांच कर रही है

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /var/www/8c73f87c-87d4-4a5b-81c7-0300686d1925/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

सिकंदरा। कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटखुदा गांव में बुधवार सुबह एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ से लटका मिला।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घटना से परिजनों में शोक व्याप्त है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।मृतक की पहचान इटखुदा गांव निवासी अमर सिंह के पुत्र सोनू के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक सोनू ने बुधवार सुबह गांव में स्थित एक कटहल के पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भींड मौके पर जमा हो गई।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /var/www/8c73f87c-87d4-4a5b-81c7-0300686d1925/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /var/www/8c73f87c-87d4-4a5b-81c7-0300686d1925/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

AD
Back to top button