कानपुर देहात: महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, डेरापुर पुलिस ने भेजा जेल
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर मंगलपुर तिराहे के पास से दबोचा

कानपुर देहात की डेरापुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण और महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने डेरापुर के मंगलपुर तिराहे से कुछ ही दूरी पर घेराबंदी कर आरोपी देवेंद्र शरण उर्फ भूर्रे मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र करीब 50 वर्ष है और वह कस्बा डेरापुर के श्याम नगर वार्ड नंबर 3 का निवासी है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 24 मार्च 2026 को थाना डेरापुर में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 66/2026 के तहत बीएनएस की धारा 64(1) और 351(3) में मुकदमा पंजीकृत किया था। विवेचना के दौरान पीड़िता का मेडिकोलीगल परीक्षण कराया गया और न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए गए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी थी।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात के दौरे पर रहेंगे प्रभारी मंत्री संजय कुमार निषाद, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम



