कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात: शिवली पुलिस के हत्थे चढ़ा डकैती की योजना बनाने वाला फरार आरोपी
मुखबिर की सूचना पर रास्तपुर मोड़ के पास से हुई सफलता।

शिवली। शिवली पुलिस ने वांछित अभियुक्त सूरज शुक्ला उर्फ शशांक शुक्ला पुत्र बडे उर्फ ब्रजेश शुक्ला निवासी रास्तपुर को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को कल्याणपुर शिवली मार्ग के रास्तपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
बीते 25 जनवरी 26 को शिवली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बैरी बस्ता कालोनी के पास खंडहर भट्टा के किनारे बनी कोठरी के बरामदे में चोरी व डकैती की योजना बनाने के दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीन लोगों को पकड़ लिया था जबकि 5 लोग मौके से फरार हो गए थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास में जुटी थी।
शिवली थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि वांछित अभियुक्त सूरज को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है ।



