कानपुर देहात के रनियां में पीडब्ल्यूडी कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान
घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर रनिया शिवनारायण सिंह व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू की।

रनियां। रनियां थाना क्षेत्र के करबक गांव में गुरुवार की शाम एक पीडब्ल्यूडी कर्मी ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर रनिया शिवनारायण सिंह व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू की।
रनिया थाना क्षेत्र के करबक गांव निवासी रवि कमल उम्र करीब 40 साल पीडब्ल्यूडी में मेट था। वो पत्नी साधना तथा पुत्रों रिषी व रितिक के साथ रतनपुर कानपुर नगर में मकान बनाकर रहता था।
आज गुरुवार की शाम वो बाइक से गांव पहुंचा और घर के अंदर कमरें में छत में लगे पंखे के कुंडे से रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन गांव पहुंचे और रोना पिटना मच गया। इधर सूचना पर डायल 112 व इंस्पेक्टर रम्य शिवनारायण सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। इधर घटना की जानकारी पर फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जरूरी साक्षय एकत्र किए।
वहीं घटना की जानकारी पर ग्राम प्रधान ओमप्रकाश उर्फ संजय पांडेय, पूर्व प्रधान अजीत यादव सहित अन्य लोगों ने दुखी परिजनों को ढाढस बंधया। इस संबंध में इंस्पेक्टर रनियां शिवनारायण सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है वह मौके पर है। प्रथम दृष्टता मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। घटना की तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



