कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

युवक का दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला शव,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के युवक की बीते रात दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।परिजनों ने युवक के ससुरालीजनों पर मारपीट व हत्या का आरोप लगाया है।

Story Highlights
  • परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
पुखरायां। कानपुर देहात के युवक की बीते रात दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।परिजनों ने युवक के ससुरालीजनों पर मारपीट व हत्या का आरोप लगाया है।
वहीं सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।मामला कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहरई गांव का है।यहां के रहने वाले छोटेलाल ने बताया कि उसका पुत्र नितिन उम्र करीब 25 वर्ष अपनी पत्नी छोटी देवी के साथ सेक्टर 62 नोएडा में ससुरालीजनों संग रहकर ईआरडी कंपनी में काम करता था।बीती रात उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला।शुक्रवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने आत्महत्या किए जाने के बारे में आशंका जाहिर की है।पिता छोटेलाल ने बताया कि बीते दिनों उसके पुत्र ने फोन में बताया था कि उसके ससुरालीजन अक्सर उसके साथ लड़ाई झगड़ा मारपीट करते हैं।परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।खबर लिखे जाने तक परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके थे।

Related Articles

AD
Back to top button