कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

ट्रक की टक्कर से कार खंती में घुसी, कार सवार युवक की हुई मौत

घाटमपुर थाना क्षेत्र के हमीरपुर रोड स्थित स्योदी गांव के पास ट्रक ने एक टीआर्गो कार को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर खंती में जा घुसी। घटना में कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घाटमपुर/ कानपुर नगर : घाटमपुर थाना क्षेत्र के हमीरपुर रोड स्थित स्योदी गांव के पास ट्रक ने एक टीआर्गो कार को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर खंती में जा घुसी। घटना में कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाई।

AD SUNITA
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। वही घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार घाटमपुर कस्बे के जवाहर नगर पश्चिमी निवासी संतोष उमराव के दो पुत्रों में छोटा पुत्र ऋतिक उम्र 24 वर्ष ट्रक का ड्राइवर था। परिजनों के अनुसार एक माह पूर्व उसने टीआर्गो कार ली थी। शुक्रवार को कार धुलाने की बात कहकर वह घर से बाहर निकाला था।

AD POST

हमीरपुर रोड स्थित स्योदी गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कर अनियंत्रित होकर रोड किनारे खंती मे जा घुसी। घटना में कार चला रहा ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लेकर लाई। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। दीपावली के दो दिन पहले हुई दुर्घटना में अपने पुत्र को खोने वाले परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कार्यवाही की है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button