कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

एचआईवी/एड्स जागरूकता गोष्ठी: भुगनियापुर कॉलेज में छात्रों को दिए गए बचाव के तरीके

विश्व एड्स दिवस पर जिला क्षय रोग कार्यालय की यूनिट ने दूर कीं भ्रांतियाँ

कानपुर देहात।  विश्व एड्स दिवस के अवसर पर, कानपुर देहात में एच०आई०वी०/एड्स बीमारी के बचाव और उपचार के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह गोष्ठी आज दिनांक 01.12.2025 को जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय की यूनिट द्वारा पी०सी०एस०बी० इंटर कॉलेज, भुगनियापुर में आयोजित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० ए० के० सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डा० जी० एस० चौहान और प्रधानाचार्य रमाकांत तिवारी सहित कई शिक्षकगण और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सत्यम सुमित्रा सामाजिक कल्याण संस्थान एनजीओ के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

इंटर कॉलेज में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को एच०आई०वी०/एड्स बीमारी के संक्रमण से बचाव के तरीके और बीमारी के संबंध में फैली भ्रांतियों को रोकने के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया। गोष्ठी का उद्देश्य छात्रों को सही जानकारी देकर उन्हें सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

ये भी पढ़े- कानपुर नगर में शांति व्यवस्था हेतु धारा 163 लागू, धार्मिक और जातिगत आलोचना पर प्रतिबंध

Related Articles

AD
Back to top button