कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

यमुना की बीहड़ पट्टी के बम्हरौली घाट के किसानों ने अन्ना जानवरों के लिए गौशाला की माँग की

अमरौधा ब्लाक के यमुना पट्टी के बम्हरौली घाट(तीर) गाँव के किसानों ने आवारा पशुओं से चौपट हो रही फसलों को लेकर बैठक कर गौशाला बनाए जाने की माँग की। किसान अतर सिंह ने कहा कि यमुना किनारे के गांव होने के कारण पहले बाढ़ ने व वर्षा के कारण बम्हरौली के किसानों की फसल चौपट हो गई अब आवारा जानवर खेत पर फसलो को बर्बाद कर रहे हैं।

पुखरायां,अमन यात्रा। अमरौधा ब्लाक के यमुना पट्टी के बम्हरौली घाट(तीर) गाँव के किसानों ने आवारा पशुओं से चौपट हो रही फसलों को लेकर बैठक कर गौशाला बनाए जाने की माँग की। किसान अतर सिंह ने कहा कि यमुना किनारे के गांव होने के कारण पहले बाढ़ ने व वर्षा के कारण बम्हरौली के किसानों की फसल चौपट हो गई अब आवारा जानवर खेत पर फसलो को बर्बाद कर रहे हैं। बलवीर पाल ने कहा कि किसान जंगल के खेतों में रात रात भर जागकर जानवरों को भगा रहें हैं।

ये भी पढ़े-  बरौर : आदर्श हत्याकांड का एक आरोपी गिफ्तार 

राम स्वरूप ने कहा कि यमुना की बीहड़ पट्टी में असमतल क्षेत्र होने के कारण खेती किसानी वैसे ही संघर्षपूर्ण है उस पर बाढ़,वर्षा के बाद अन्ना जानवरों से फसल बचाना मुश्किल है अगर जल्दी ही इन जानवरों के लिए बम्हरौली घाट में गौशाला निर्माण न हुआ तो खेती बाड़ी छोड़कर बच्चों के पालन पोषण पढाई के लिए पलायन के लिए मजबूर होंगें।

ये भी पढ़े-  प्राथमिक स्तर 50 मी.बालक दौड़ में साहिल प्रथम,राजबाबू द्वितीय व सत्यम तृतीय 

पप्पू सविता ने कहा कि यमुना बीहड़ पट्टी के दूरस्थ गाँव होने के कारण वैसे भी हम विकास में पिछड़े हैं अब आवारा जानवरों ने जीना दुसवार कर दिया।बीहड़ क्षेत्र में गौशाला हेतु पर्याप्त स्थान हैं अगर शासन प्रशासन चिंता कर ले तो गौशाला बनवाकर किसानों की जीवनी बचाई जा सकती है।बैठक में बहादुर, जयलाल,बलवान, देवी प्रसाद, श्यामू पंडित, केशव,सेवालाल,प्रदीप,जोगिंदर आदि ने बम्हरौली घाट में शीघ्र गौशाला बनाए जाने की माँग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button