करियरफ्रेश न्यूज

सिविल सेवा परीक्षा 2024: 1009 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अनुशंसा, परिणाम घोषित

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज सिविल सेवा परीक्षा, 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 1009 उम्मीदवारों की अनुशंसा की है।

Story Highlights
  • संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम, जल्द वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे अंक

कानपुर: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज सिविल सेवा परीक्षा, 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 1009 उम्मीदवारों की अनुशंसा की है। यह परीक्षा सितंबर 2024 में आयोजित की गई थी, जिसके बाद जनवरी-अप्रैल 2025 में व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) आयोजित किए गए थे।

आयोग द्वारा अनुशंसित उम्मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’ के पदों पर नियुक्त किए जाएंगे।

आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा नियम 2024 के अनुसार एक समेकित आरक्षित सूची भी बनाई है। विभिन्न सेवाओं में नियुक्तियां परीक्षा नियमों में निहित प्रावधानों और सरकार द्वारा भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या के आधार पर की जाएंगी।

सरकार द्वारा भरी जाने वाली रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

वर्ग रिक्तियों की संख्या पीडब्ल्यूबीडी सहित
सामान्य 335 (10-1, 05-2, 11-3, 05-5)
ईडब्ल्यूएस 109 (00-1, 01-2, 00-3, 00-5)
अन्य पिछड़ा वर्ग 318 (02-1, 02-2, 03-3, 03-5)
अनुसूचित जाति 160 (00-1, 00-2, 00-3, 01-5)
अनुसूचित जनजाति 87 (00-1, 00-2, 02-3, 00-5)
कुल 1009 (12-1, 08-2, 16-3, 09-5)

विभिन्न सेवाओं में रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

सेवा सामान्य ईडब्ल्यूएस अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कुल
आई.ए.एस. 73 18 52 24 13 180
आई.एफ.एस. 23 05 13 09 05 55
आई.पी.एस. 60 14 41 22 10 147
केंद्रीय सेवा समूह ‘ए’ 244 57 168 90 46 605
समूह ‘बी’ सेवाएँ 55 15 44 15 13 142
कुल 455 109 318 160 87 1129*

*इसमें 50 PwBD रिक्तियां शामिल हैं (12 PwBD-1, 08 PwBD-2, 16 PwBD-3 और 14 PwBD-5)।

आयोग ने 241 अनुशंसित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम रखी है, जबकि 01 अभ्यर्थी का परिणाम रोक दिया गया है।

उम्मीदवार अपनी परीक्षाओं/भर्ती से संबंधित किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए यूपीएससी परिसर में परीक्षा हॉल के पास स्थित “सुविधा काउंटर” पर कार्य दिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन नंबर 23385271, 23381125, और 23098543 पर संपर्क कर सकते हैं।

परिणाम यूपीएससी की वेबसाइट http://www.upsc.gov.in पर भी उपलब्ध होगा। आयोग ने बताया कि परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर उम्मीदवारों के अंक भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

Related Articles

AD
Back to top button