उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

गांव की समस्या गांव में समाधान के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन

। मलासा विकासखंड के बिहार ग्राम पंचायत का मजरा आशापुरवा तथा बरगवां में गांव की समस्या गांव में समाधान के अंतर्गत ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर निस्तारण किया गया।

अमन यात्रा, पुखरायां। मलासा विकासखंड के बिहार ग्राम पंचायत का मजरा आशापुरवा तथा बरगवां में गांव की समस्या गांव में समाधान के अंतर्गत ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर निस्तारण किया गया। शुक्रवार को विकासखंड के बरगवां गांव स्थित पंचायत भवन में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।इस दौरान खंड विकास अधिकारी शिव गोविंद पटेल द्वारा जनसमस्याओं को सुनकर उनका मौके पर निस्तारण किया गया। ग्राम चौपाल की शुरुवात ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों से हुई।

तत्पश्चात ग्रामीणों ने मनरेगा,प्रधानमंत्री आवास इत्यादि से संबंधित अपनी समस्याओं को रखा। खंड विकास अधिकारी ने समस्याओं को सुनकर मौके पर निस्तारण कराया। वहीं बिहार ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय आशापुरवा में भी ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। वहां भी खंड विकास अधिकारी शिव गोविंद पटेल ने जनसमस्याओं को सुनकर उनका मौके पर निस्तारण कराया।इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर प्रत्येक शुक्रवार को विकासखंड के दो गांवों में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।जिससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए अन्यत्र न भटकना पड़े। इस मौके पर एडीओ पंचायत अखिलेश कुशवाहा,पंचायत सचिव सोनू पटेल,पंचायत सचिव दीपक यादव,ग्राम प्रधान विनोद नायक,ग्राम प्रधान जसवीर सिंह,पशु चिकित्साधिकारी सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button