कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

डेरापुर में पशुओं से लदी पिकअप वैन ने साइकिल व बाइक सवार को मारी टक्कर, चार घायल,एक भैंस की मौत

घायलों को भेजा गया अस्पताल, पिकअप कब्जे में, कांधी गांव के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

डेरापुर: कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव के पास कानपुर इटावा नेशनल हाइवे पर रविवार सुबह भैंसों से लदी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में एक साइकिल सवार और एक बाइक सवार सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पिकअप वैन में लदी एक भैंस की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ओवरलोड पिकअप वाहन भैंसों को लेकर जा रहा था।अचानक चालक का वाहन पर से अपना आपा खो बैठा और वह सड़क किनारे जा रही साइकिल तथा बाइक से टकरा गया।हादसे में पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं बाइक और साइकिल को भी नुकसान पहुंचा।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।लोगों की भींड घटनास्थल पर जमा हो गई।बताया जा रहा है कि पिकअप में लगभग 11 पशु लदे हुए थे जिनमें एक भैंस की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया एक भैंस की मौत की पुष्टि हुई है।जबकि अन्य पशु सुरक्षित बताए जा रहे हैं।पुलिस के मुताबिक भैंस की मौत दम घुटने से या सड़क दुर्घटना के कारण हुई,इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।हादसे में शामिल पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

 


ये भी पढे-  मंगलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में बबूल के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, फैली सनसनी


 

Related Articles

AD
Back to top button