कानपुर देहात

समझो सब जन ! जब तक दवाई नही तब तक ढिलाई नही : समाजसेविका कंचन मिश्रा

सेवा संस्था की संस्थापक  व समाज सेविका कंचन मिश्रा ने निवेदन किया कि आपका जीवन आपके और आपके परिवार के लिए बहुत कीमती है इसको लापरवाही में न गवाएं।

कानपुर देहात,अमन यात्रा। सेवा संस्था ने “दो गज की दूरी मास्क है बहुत जरूरी” का संदेश देते हुए  अकबरपुर तहसील में आये  सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर  ग्रामीणों को हाँथ सैनेटाइज करवा कर मास्क वितरण किया और सेवा संस्था की संस्थापक  व समाज सेविका कंचन मिश्रा ने निवेदन किया कि आपका जीवन आपके और आपके परिवार के लिए बहुत कीमती है इसको लापरवाही में न गवाएं।

kanchan2

हमे इस बात का शुक्रगुजार होना चाहिए कि शासन प्रशासन बराबर दिशा निर्देश दे रहे है कि सामाजिक दूरी ही हम सब का बचाव कर सकती है इसके बाद भी लोग जानबूझ कर  ढिलाई कर रहे हैं ना मास्क लगा रहे हैं न सामाजिक दूर बना रहे हैं। कंचन मिश्रा ने दुख व्यक्त करते हुए  कहा कि  जिस घर मे कोरोना महामारी से  दुखद मृत्यु हो गई उनके परिवार को अंतिम दर्शन करने तक को नही मिला इससे गंभीर बात क्या हो सकती है।

kanchan1

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी  और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प को और जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र जी के आवाहन पर कंचन मिश्रा ने तहसील में उपस्थित लोगो से अपील की है  कि “जब तक दवाई नही तब तक ढिलाई नही” का संदेश दिया। कंचन मिश्रा ने  स्वास्थ्य विभाग से भी निवेदन किया है कि कोविड मरीजो की  का चिन्हित जरूर करें जब तक जांचे नही होंगी तब तक सही अनुमान नही लग पायेगा। सड़क के किनारे लगे  ठेले या होटल आदि में  खुला खाद्य पदार्थ न सेवन करें। कही से आये जाएं तो साबुन से हाँथ अवश्य धुले। भीड़ बना कर खड़े न हो दूर दूर खड़े हों। इस मौके पर गौरव द्विवेदी और मयंक मिश्रा उपस्थित  रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button