उत्तरप्रदेश

मिर्जापुर: चेहरे पर बैटरी फटने से छात्र की दर्दनाक मौत

मिर्जापुर में मोबाइल बैटरी फटने से छठवीं क्लास के छात्र की मौत हो गई है. बैटरी फटने से छात्र के चेहरे पर चोट लग गई थी.

Story Highlights
  • मोबाइल चार्ज करते समय हुए हादसा
मिर्जापुर,अमन यात्रा :  यूपी के मिर्जापुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. चेहरे पर मोबाइल की बैटरी फटने से 12 साल के एक लड़के की मौत हो गई है. यह हादसा हलिया पुलिस सर्कल के अंतर्गत मटवार गांव में बीते हफ्ते हुआ है. यह दुखद घटना तब घटी जब वह ‘जुगाड़’ चार्जर से चार्ज कर रहा था. बैटरी में पावर चेक करते समय उसमें धमाका हो गया.
मृतक छात्र की पहचान छठवीं कक्षा के मोनू के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मोनू ने अपने मोबाइल की बैटरी को ‘जुगाड़’ चार्जर से चार्ज किया था. मोनू अपने मोबाइल की बैटरी चेक कर रहा था, उसी दौरान बैटरी फट गई. बैटरी फटने से मोनू के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं.
 

धमाके की आवाज सुनकर परिवार के लोग उसके कमरे में पहुंचे और उसे खून से लथपथ पाया. उसे तुरंत मटवार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. बाद में पुलिस को सूचित किए बिना मोनू का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

Related Articles

AD
Back to top button