भोगनीपुर में तीन वांछित वारंटी पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम तथा वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम तथा वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने गैर जमानती वारंट के अनुपालन में फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों की पहचान भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मावर गांव निवासी मुईन,अनीश व मो अली के रूप में हुई है।इनके विरुद्ध थाना भोगनीपुर में दर्ज विभिन्न मामलों में गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।इसके बावजूद भी ये लगातार गिरफ्तारी से बच रहे थे और फरार चल रहे थे।रविवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर तीनों को इनके घर के पास गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार वारंटियों को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।



