कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

महिला शिक्षिकाओं का 13 अक्टूबर को करवाचौथ के चलते रहेगा अवकाश, जाने मुहूर्त

सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए रखे जाने वाले करवाचौथ के उपवास पर महिला शिक्षिकाओं व महिला कर्मचारियों का अवकाश रहेगा। हालांकि कुछ पुरुष कर्मचारी भी इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग कर रहे हैं।

कानपुर देहात, अमन यात्रा : सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए रखे जाने वाले करवाचौथ के उपवास पर महिला शिक्षिकाओं व महिला कर्मचारियों का अवकाश रहेगा। हालांकि कुछ पुरुष कर्मचारी भी इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि कई परिवारों में पति-पत्नी दोनों ही उपवास रखते हैं लेकिन उन्हें विद्यालय जाना होगा। करवाचौथ के दिन महिलाएं कठिन करवाचौथरखती हैं इस कारण उन्हें अवकाश प्रदान किया जाता है वैसे तो यह अवकाश शादीशुदा महिलाओं के लिए है लेकिन इस दिन सभी महिला शिक्षिकाएं विद्यालय नहीं जाती हैं। परिषदीय स्कूलों में बालिकाओं की भी इस दिन छुट्टी रहती है ताकि वह अपनी मम्मी के कार्यों में हाथ बटा सकें।

पूजा का शुभ मुहूर्त-

करवा चौथ का त्योहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक माना गया है। इस त्योहार में महिलाएं सुबह से व्रत का संकल्प लेते हुए शाम को चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद व्रत तोड़ती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार ज्यादातर उत्तर भारत के राज्यों में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में बहुत ही उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं सुबह जल्दी से उठकर स्नान करके सोलह श्रृंगार करते हुए व्रत का संकल्प लेती हैं। इस त्योहार पर सभी सुहागिन महिलाएं किसी एक जगह एकत्रित होकर करवा चौथ व्रत की कथा सुनती हैं और रात को चांद के दीदार करते हुए उपवास तोड़ती हैं। इस बार करवा चौथ का व्रत 13 अक्तूबर 2022 को मनाया जाएगा।करवा चौथ व्रत के दिन चंद्रोदय यानी चांद निकलने का समय रात 08 बजकर 10 मिनट पर है। महिलाओं को इस समय तक निर्जला व्रत रहना है।

चतुर्थी तिथि प्रारम्भ- 13 अक्टूबर 2022 को सुबह 01 बजकर 59 मिनट।


चतुर्थी तिथि समाप्त- 14 अक्टूबर 2022 को सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक।


करवा चौथ पूजा का अच्छा मुहूर्त- 13 अक्टूबर शाम को 05 बजकर 54 मिनट से लेकर 07 बजकर 09 मिनट तक।


अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 21 मिनट से दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक।


करवा चौथ पर चंद्रोदय- रात 08 बजकर 09 मिनट पर।


करवा चौथ व्रत समय- सुबह 06 बजकर 20 मिनट से रात 08 बजकर 09 मिनट तक।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button