उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

अयोध्या ही नहीं,मोदी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट राम वनगमन पथ की सभी सीट हारी भाजपा

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजा न सिर्फ सियासी पंडितों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है,बल्कि जनता भी इस बात के आंकलन में जुटी है कि ऐसा कैसे हुआ।वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद हैं,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सुशासन देश ही नहीं विदेशों में भी चर्चा का विषय है।इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी यूपी में 2019 की तुलना में इस बार आधी सीट पर ही सिमट गई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजा न सिर्फ सियासी पंडितों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है,बल्कि जनता भी इस बात के आंकलन में जुटी है कि ऐसा कैसे हुआ।वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद हैं,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सुशासन देश ही नहीं विदेशों में भी चर्चा का विषय है।इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी यूपी में 2019 की तुलना में इस बार आधी सीट पर ही सिमट गई।सबसे ज्यादा चर्चा फैजाबाद (अयोध्या) सीट को लेकर है,जहां भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यजमान रहे।इसके बाद भी भाजपा अयोध्या सीट नहीं बचा पाई।

पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार राम वनगमन पथ परियोजना के क्षत्र में आने वाली लोकसभा सीटें भी भाजपा नहीं बचा पाई।इन सीटों में सबसे अहम निषाद वोटर था, क्या भाजपा इस समुदाय का भी वोट नहीं मिला।इस सवाल के जवाब में निषाद पार्टी और एनडीए के सहयोगी संजय निषाद का अपना अलग ही तर्क है।लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद संजय निषाद ने कहा विपक्ष के द्वारा दलित आरक्षण खत्म होने की अफवाह से नुकसान हुआ। भाजपा और एनडीए जमीन पर इस अफवाहों का खंडन नहीं कर सकी। भाजपा का अति आत्मविश्वास भी हार का कारण बना।निषाद समुदाय ने एकजुट होकर एनडीए को वोट किया।

बता दें कि राम मंदिर निर्माण के साथ ही भाजपा सरकार ने उन जगहों को चिन्हित किया जहां से प्रभु श्रीराम वनवास के लिए गए थे। उन्हें पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने के लिए राम वनगमन पथ प्रोजेक्ट पर काम चालू है।इस परियोजना में यूपी के पांच जिले हैं। इसमें अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज और चित्रकूट है। लोकसभा चुनाव में ये सभी सीटे भाजपा हार गई है।अयोध्या में भाजपा के लल्लू सिंह सपा के अवधेश प्रसाद से हार गए,सुल्तानपुर में भाजपा से मेनका गांधी सपा के रामभुआल निषाद से हार गईं, प्रतापगढ़ में भाजपा के संगम लाल गुप्ता, प्रयागराज में नीरज त्रिपाठी और चित्रकूट-बांदा सीट पर भी भाजपा चारों खाने चित हो गई।

Related Articles

AD
Back to top button