कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: डेरापुर में छात्रा से अभद्र टिप्पणी, विरोध पर मारपीट

आरोप है कि स्टेट बैंक के पास एक आरोपी ने रास्ता रोककर गंदे कमेंट किए।

डेरापुर, कानपुर देहात। डेरापुर क्षेत्र में एक छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। सरगांव खुर्द निवासी वैशाली पुत्री जितेंद्र सिंह ने डेरापुर पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बुधवार शाम करीब 5:20 बजे वह देवी सहाय इंटर कॉलेज से अपने भाई के साथ घर लौट रही थी।

आरोप है कि स्टेट बैंक के पास एक आरोपी ने रास्ता रोककर गंदे कमेंट किए। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। छात्रा के भाई के साथ मारपीट भी की गई।

इस संबंध में थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए उप निरीक्षक भभूति प्रसाद को जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े- जालौन: कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Related Articles

AD
Back to top button