कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवती की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के भोगनीपुर कस्बे में मंगलवार सुबह टहलने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवती की मौत हो गई

- सुबह टहलने के दौरान हुआ हादसा
- पुलिस कार्यवाही में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के भोगनीपुर कस्बे में मंगलवार सुबह टहलने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवती की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतका की पहचान भोगनीपुर कस्बा निवासी रामचंद्र की 22 वर्षीय पुत्री वैष्णवी के रूप में हुई है।मृतका के भाई आलोक ने बताया कि उनकी बहन वैष्णवी 22 वर्ष मंगलवार सुबह घर से टहलने के लिए निकली थी।तभी ओवरब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई।राहगीरों द्वारा आनन फानन में उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां मौजूद चिकित्सक गोविंद प्रसाद ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।वैष्णवी की मौत से मां बिमला देवी,बहन सुनीता,गरिमा समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



