उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पल्स पोलियो का बड़ा अभियान 28 जून से होगा शुरू

करीब एक साल के अंतराल के बाद जिले में पल्स पोलियो अभियान फिर शुरू किया जाएगा। आगामी 28 जून 2026 को विशेष अभियान चलाकर एक से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं की टीमें गठित की जा रही हैं

कानपुर देहात। करीब एक साल के अंतराल के बाद जिले में पल्स पोलियो अभियान फिर शुरू किया जाएगा। आगामी 28 जून 2026 को विशेष अभियान चलाकर एक से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं की टीमें गठित की जा रही हैं। ये टीमें बूथों पर तैनात रहने के साथ-साथ घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। अभियान की निगरानी के लिए अन्य विभागों के अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने पल्स पोलियों अभियान को सफल बनाने के लिए समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि बीईओ शिक्षामित्रों / सहायक अध्यापकों की सूची पर्यवेक्षण कार्य हेतु ब्लॉकवार तैयार कर लें।

पल्स पोलियो अभियान में लगाये गये शिक्षामित्रों / सहायक अध्यापकों को अभियान के दौरान विभागीय कार्यों से मुक्त करने हेतु प्रधानाध्यापकों को आदेश निर्गत करें जिससे कार्यक्रम प्रभावित न हो। जिन शिक्षामित्रों / सहायक अध्यापकों की ड्यूटी पल्स पोलियो अभियान में लगाई जाए वे अपने ब्लॉक के चिकित्सा अधीक्षक / प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के दिशा-निर्देशानुसार कार्य करना सुनिश्चित करें। समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी अभियान के एक सप्ताह पूर्व अपने सम्बन्धित ब्लॉक के चिकित्सा अधीक्षक / प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से समन्वयक स्थापित कर लें, साथ ही ब्लॉक स्तर पर होने वाले अभियान के दौरान बैठक में अवस्य उपस्थित हों। जनपद के पोलियों बूथ वाले परिषदीय विद्यालय 28 जून को प्रातः 9 बजे खोलने के निर्देश दिए गए हैं जिससे समय से कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा सके। आदेश के मुताबिक समस्त शिक्षक अपने विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने विद्यालय के ग्राम में भ्रमण कर बच्चों को बूथ पर लाकर पोलियो ड्राप पिलवाने में सहयोग करेंगे। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे 28 जून को अपने एक से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं ताकि जिले में पोलियो मुक्त स्थिति बरकरार रखी जा सके।

 

ये भी पढे- सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर अलर्ट: डीसीपी कासिम आबिदी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Related Articles

AD
Back to top button