कानपुर

Kanpur Weather सुबह-शाम हवा में नमी ने घोली ठंडक, सताने लगी दिन की चटक धूप

मौसम विभाग के अनुसार मजबूत पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के नजदीक पहुंचने से मैदानी क्षेत्रों में आंशिक असर दिखाई देगा। इससे सुबह और शाम के समय मौसम में थोड़ी ठंडक रहने आसार बन रहे हैं अधिकतम आर्द्रता बढ़ गई है।

कानपुर, अमन यात्रा। शहर में शुक्रवार की शाम से हवा में बढ़ी नमी ने ठंडक घोल दी है और शनिवार की सुबह तक अहसास होता रहा। वहीं अगले दो से तीन दिन में गर्मी और परेशान कर सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, वहीं हवा सामान्य से तेज चलेगी। पिछले कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद, इस बार मजबूत पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के नजदीक पहुंच गया है, इसका असर उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में आंशिक रूप से पड़ेगा। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में हिमपात के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। सुबह और शाम के समय मौसम में थोड़ी ठंडक रहने आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.2, न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। हवा 3.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। गुरुवार के मुकाबले अगले दिन अधिकतम आर्द्रता बढ़ गई है। गुरुवार को 59 और शुक्रवार को 78 फीसद रिकार्ड की गई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर के ऊपर एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से एक चक्रवाती सिस्टम भी विकसित हो गया है, जो कि इस समय मध्य पाकिस्तान और इससे सटे राजस्थान के ऊपर है।

उन्होंने बताया कि दूसरा चक्रवाती सिस्टम इस समय बांग्लादेश के ऊपर दिखाई दे रहा है, एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र केरल के ऊपर बना हुआ है। केरल पर बने इस सिस्टम से मध्य महाराष्ट्र के बीच एक ट्रफ विकसित हो गया है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सामान्य से ऊपर रहा।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button