कानपुर देहात में सेंगुर नदी में मिले युवक के शव की नहीं हुई शिनाख्त
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मांवर गांव के निकट सेंगुर नदी में मिले एक अज्ञात शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों के सहारे शव के शिनाख्त में जुटी हुई है।साथ ही पुलिस ने शव के शिनाख्त के लिए लोगों से भी मदद मांगी है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के निकट सेंगुर नदी में बीते 28 जून की शाम करीब 6.30 बजे एक युवक का शव मिला था।आसपास के चरवाहों ने नदी में शव देख घटना की सूचना पुलिस को दी थी

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मांवर गांव के निकट सेंगुर नदी में मिले एक अज्ञात शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों के सहारे शव के शिनाख्त में जुटी हुई है।साथ ही पुलिस ने शव के शिनाख्त के लिए लोगों से भी मदद मांगी है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के निकट सेंगुर नदी में बीते 28 जून की शाम करीब 6.30 बजे एक युवक का शव मिला था।आसपास के चरवाहों ने नदी में शव देख घटना की सूचना पुलिस को दी थी।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के शिनाख्त के प्रयास कराए परन्तु भरकस प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी थी।आशंका जताई जा रही है कि नदी में डूबकर युवक की मौत हुई है।पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष,चेहरा सामान्य,रंग गेहुंआ,सिर पर छोटे बाल हैं।मूंछ व दाढ़ी है।मृतक ने शरीर पर काली छींटदार शर्ट व भूरे रंग का पैंट पहन रखा है।जिस पर लॉकेट वाली वेल्ट पहन रखी है और गले में काले धागे में पीला ताबीज पहने हुए है।पुलिस ने अज्ञात शव के शिनाख्त के लिए लोगों से भी मदद की अपील की है तथा शव के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर संपर्क सूत्र क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर 9454401471,संपर्क सूत्र प्रभारी निरीक्षक थाना भोगनीपुर 9454403693 तथा संपर्क सूत्र चौकी प्रभारी देवीपुर थाना भोगनीपुर 6395467710 पर सूचना देने की अपील की है।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।



