कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद में अज्ञात बाइक की टक्कर से युवक घायल, हालत गंभीर; भेजा गया जिला अस्पताल 

पुलिस अज्ञात बाइक सवार की तलाश में जुटी

कानपुर देहात। जनपद  के रसूलाबाद मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।पहाड़ीपुर गांव के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने खेत जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी और फरार हो गया।घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक पहाड़ीपुर गांव निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद सलाम पुत्र गनी मोहम्मद रविवार को अपने खेतों की तरफ जा रहे थे।बताया जा रहा है कि रसूलाबाद मार्ग पर पहाड़ीपुर स्थित मस्जिद के पास जब वह सड़क पार कर रहे थे तभी कानपुर की ओर से आ रही एक तेज रप्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

हादसे में मोहम्मद सलाम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद लोगों की भींड मौके पर जमा हो गई।सूचना मिलने पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल मोहम्मद सलाम को उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।जहां मौजूद चिकित्सक डॉक्टर सौरभ शाक्य ने घायल का उपचार शुरू किया।बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी है।घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।कोतवाल शिवनारायन सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार की तलाश कराई जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button