कानपुर देहात में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम
भारतीय किसान यूनियन का सक्रिय सदस्य था मृतक युवक,पुलिस कार्यवाही में जुटी
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।गजनेर थाना क्षेत्र के ररुआ गांव में शुक्रवार रात एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक की पहचान ररूआ निवासी सुरजीत पुत्र सुरेश कुमार के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक सुरजीत ने शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे गांव के बाहर एक नीम के पेड़ से लटका देखा,जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही गजनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।जानकारी के मुताबिक सुरजीत भारतीय किसान यूनियन से जुड़ा था और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाता था।सुरजीत की अचानक मौत हो जाने से गांव में मातम पसरा हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



