उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में पीआरबी पुलिस की गाड़ी पलटी,पुलिसकर्मी घायल

कानपुर देहात में रविवार सुबह एक पीआरबी स्कॉर्पियो नीलगाय से टकराकर गहरी खंती में गिरकर पलट गई।हादसे में चालक समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुखरायां। कानपुर देहात में रविवार सुबह एक पीआरबी स्कॉर्पियो नीलगाय से टकराकर गहरी खंती में गिरकर पलट गई।हादसे में चालक समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामला कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के सिमरामऊ मुरलीपुर के बीच कहिंजरी रोड का है।

photo 10

यहां पर रविवार सुबह करीब तीन बजे पीआरबी स्कॉर्पियो 5447 भौंरा गांव की सूचना इवेंट पर जा रही थी कि तभी कहिंजरी रोड पर सिमरामऊ मुरलीपुर के बीच अचानक नीलगाय से टकरा गई ।इस दौरान स्कॉर्पियो गहरी खंती में जा गिरी।जिससे गाड़ी में सवार कांस्टेबल अवनीश कुमार,चालक सौरभ दुबे,राघवेंद्र सिंह घायल हो गए।जिन्हें आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।थाना प्रभारी रामगोविन्द मिश्रा ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है तथा स्कॉर्पियो वाहन को क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button