कानपुर देहात: प्रधानाध्यापक एवं खंड शिक्षा अधिकारी की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न
एसआरजी अजय कुमार गुप्ता के द्वारा प्रधानाध्यापकों को ऐप के बारे में बारीकियां से जानकारी दी गई।

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: एसआरजी अजय कुमार गुप्ता के द्वारा प्रधानाध्यापकों को ऐप के बारे में बारीकियां से जानकारी दी गई। इससे विद्यालय में होने वाले निपुण आकलन में समस्याओं का सामना न करना पड़े। प्रधानाध्यापकों से निपुण प्लस एप पर आकलन करने को कहा गया, जिससे 27 जनवरी से होने वाले निपुण असेसमेंट में विद्यालय के ज्यादा से ज्यादा बच्चे निपुण हो सकें।
अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश हेतु आवेदन फॉर्म भरने के लिए एवं सभी विद्यालयों में बच्चों की गणवेश में डीबीटी पोर्टल में फोटो अपलोड करने के लिए कहा गया। यह बातें अमरौधा ब्लॉक के राजरानी दुलीचंद इंटर कॉलेज अहरोली शेख में आयोजित प्रधानाध्यापकों की बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी ईश्वर कांत मिश्रा ने कहीं। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों से लगातार संपर्क करते रहें। शिक्षण कार्य के दौरान विज्ञान किट और गणित किट का उपयोग कर शैक्षिक स्तर ऊंचा करें।
साथ ही खेल सामग्री का उपयोग कर बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें, ताकि विद्यालय में छात्रों की संख्या बढ़ सके। एआरपी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि डीएलएड प्रशिक्षुओं के द्वारा निपुण एसेसमेंट कराया जाना प्रस्तावित है। इसलिए सभी बच्चों का अभ्यास पत्र के माध्यम से लगातार प्रैक्टिस करा ली जाए, जिससे हमारे बच्चे निपुण हो सकें। शिक्षक पढ़ाई में टीएलएम का उपयोग करें। साथ ही खेल-खेल में शिक्षा देने की प्रणाली का उपयोग करें, ताकि बच्चे पढ़ाई में रुचि ले सकें।
एआरपी मनोज कुमार पाल ने निपुण लक्ष्य, दीक्षा एप, संदर्शिका, इको क्लब फॉर मिशन लाइफ में विद्यालय का नोटिफिकेशन फॉर्म अपलोड करने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान नईम अहमद, प्रधानाध्यापक राजेंद्र बाबू, शिबू यादव, शैलेन्द्र कुमार, सुशील यादव, सीमा, गजाला, मधुरानी, आसमा बी हाशमी, लोकेश द्विवेदी, नीरज अग्निहोत्री, अल्पना चौरसिया, चंद्र प्रकाश, रामनरेश पाल, प्रवीण कुमार यादव, रमेश यादव, अजीत कुमार, रीता यादव, प्रीति पाल, सुजिता माथुर, राघवेंद्र सचान, विजयकांत सचान, सरस और प्रीति पाल उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: रसूलाबाद में छत की सीढ़ियों से गिरकर बच्ची घायल,भेजा गया अस्पताल



