कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

वृहद रोजगार मेला 24 सितम्बर को ईको पार्क में होगा आयोजित, बेरोजगार उठाए लाभ

मिशन निदेशक, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार दिनांक 24 सितम्बर 2022 को समय प्रातः 10:30 बजे से 04:30 बजे तक जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन इको पार्क, माती मुख्यालय कानपुर देहात में किया जा रहा है, जिसमें जनपद एवं जनपद से बाहर की प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

कानपुर देहात, अमन यात्रा । मिशन निदेशक, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार दिनांक 24 सितम्बर 2022 को समय प्रातः 10:30 बजे से 04:30 बजे तक जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन इको पार्क, माती मुख्यालय कानपुर देहात में किया जा रहा है, जिसमें जनपद एवं जनपद से बाहर की प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उक्त रोजगार मेला में जनपद में न्यूनतम 2000 प्रशिक्षार्थियों को रोजगार दिलाया जाना लक्षित है।

ये भी पढ़े-  जिलाधिकारी ने आसरा आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का किया निरीक्षण, लापरवाही पर कार्यवाई पक्की

उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला समन्वयक नोडल प्रधानाचार्य उ०प्र० कौशल विकास मिशन राम सिंह ने समस्त बेरोजगार युवक / युवतियों को सूचित किया है कि वह रोजगार प्राप्त करने हेतु अपने रिज्यूम शैक्षिक, तकनीकि व समस्त प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां (दो सेट में) एवं मूल प्रमाण पत्रों के साथ उक्त रोजगार मेला में ससमय प्रतिभाग कर अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button