कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: डेरापुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को दबोचा

होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात करने वाले विशाल को पुलिस ने भेजा जेल

कानपुर देहात के थाना डेरापुर क्षेत्र में महिला सुरक्षा और महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक नाबालिग बालिका को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले मुख्य अभियुक्त विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा की गई यह त्वरित कार्यवाही क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश है।

पूरा घटनाक्रम 22 जनवरी 2026 का है, जब अभियुक्त विशाल ने एक 15 वर्षीय नाबालिग को मुंगीसापुर कस्बे से अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक होटल ले गया था। वहां पीड़िता को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। होश आने पर जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी ने चाकू दिखाकर उसे चुप रहने की धमकी दी। इस मामले में अभियुक्त के दोस्त लल्ला ने भी पीड़िता के साथ मारपीट की और जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उसे डराया-धमकाया।

पीड़िता की मां की शिकायत पर 28 जनवरी 2026 को थाना डेरापुर में बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी डेरापुर स्वयं इस विवेचना का पर्यवेक्षण कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए अभियुक्त विशाल को भड़पुरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम: 06 फरवरी 2026 तक दावे व आपत्तियाँ आमंत्रित

Related Articles

AD
Back to top button