उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद में पिकअप व ट्रक की जोरदार भिड़ंत में पिकअप चालक गंभीर

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद कानपुर मार्ग पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल चालक को रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर किया गया है

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद कानपुर मार्ग पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल चालक को रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर किया गया है।घायल चालक की पहचान 25 वर्षीय भूरा के रूप में हुई है।हादसा पहाड़ीपुर गांव के पास पुत्तन लाल डिग्री कॉलेज के समीप हुआ।जहां एक तेज रप्तार पिकअप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।जानकारी के मुताबिक भूरा अपनी पिकअप की फिटनेस कराने के लिए माती स्थित आरटीओ कार्यालय जा रहे थे।पहाड़ीपुर के पास पुत्तन लाल डिग्री कॉलेज के निकट कहिजरी की तरफ से आ रहे एक ट्रक से उसकी आमने सामने भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक भूरा केबिन में फंसकर बुरी तरह घायल हो गया।हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।स्थानीय लोगों की भींड मौके पर जमा हो गई।घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और ईएमटी जितेंद्र यादव और पायलट सुधीर ने कड़ी मशक्कत कर घायल चालक को पिकअप के केबिन से बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए कानपुर हैलट रेफर कर दिया।

Related Articles

AD
Back to top button