उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

गजनेर में मोटरसाइकिल व साइकिल की भिड़ंत में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम मोटरसाइकिल व साइकिल की जोरदार भिड़ंत में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई

पुखरायां।कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम मोटरसाइकिल व साइकिल की जोरदार भिड़ंत में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान गजनेर थाना क्षेत्र के जिठरौली गांव निवासी 65 वर्षीय सभाजीत सिंह के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार दो युवक भीतरगांव घाटमपुर जा रहे थे।रास्ते में गजनेर थाना क्षेत्र के जसवापुर मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही एक साइकिल से भिड़ गई।हादसे में साइकिल सवार सभाजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सभाजीत को उपचार के लिए गजनेर सीएचसी पहुंचाया।जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।मामले की जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button