कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: DM कपिल सिंह ने जनसुनवाई में सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

शिकायतकर्ता को तय समय सीमा में संतोषजनक समाधान मिलना चाहिए।

कानपुर देहात: जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, भूमि विवाद, विकास कार्य, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, विद्युत, पेयजल, सड़क, पुलिस एवं अन्य जनहित से जुड़े प्रकरण शामिल रहे। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों का विभागवार परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को निर्धारित समयावधि में संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
जनसुनवाई में जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

 

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा, मिशन मोड में होगा स्कूलों का औचक निरीक्षण


 

Related Articles

AD
Back to top button