कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

चार महिलाओं समेत 09 के विरुद्ध शांतिभंग की कार्यवाही

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के गिरवर सिंह का पुरवा गांव में सीसीटीवी कैमरे को लेकर विवाद हो गया।

Story Highlights
  • कानपुर देहात में सीसीटीवी कैमरे को लेकर विवाद, दो पक्षों में झगड़ा

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के गिरवर सिंह का पुरवा गांव में सीसीटीवी कैमरे को लेकर विवाद हो गया।हरिनारायण सिंह अपने घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवा रहे थे।गांव के दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया।

विरोध करने वालों में इंद्रपाल,पुष्पेंद्र,वीरू,प्रताप सिंह,नीरज,मंजू देवी,माधुरी,मालती और सिया दुलारी आरोप में शामिल थीं।शुरू में कहासुनी हुई फिर यह हाथापाई में बदल गई।मारपीट में एक व्यक्ति के सर में चोट लगी।एक के हांथ में चोट आई।

तीन लोगों को मामूली चोटें आईं।सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा गया।पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच की।दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए।पुलिस ने माहौल बिगाड़ने और शांतिभंग के आरोप में 09 लोगों पर कार्यवाही की है।पुलिस के मुताबिक गांव में अब स्थिति सामान्य है।

 

 

 

Related Articles

AD
Back to top button